साउथ मैके टेस्ट: पहला दिन गेंदबाजों के नाम, कुल 18 विकेट गिरे, ऑस्ट्रेलिया ने 165 पर 8 विकेट गंवाए (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच शनिवार से साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शुरू हुआ दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। पूरे दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और कुल 18 विकेट गिरे।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी का निर्णय लिया था। इस निर्णय मिचेल स्टार्क ने सही साबित कर दिखाया और घातक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की पहली पारी मात्र 64 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा पैट कमिंस ने 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल किया।