भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच बुधवार की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला अंकतालिका के लिहाज से बेहद अहम है।
बांगड़ का मानना है कि यह मैच बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग थ्रिलर बन सकता है, क्योंकि दोनों टीमें एक जैसी ताकत और मैच जीतने की क्षमता दिखाएंगी। दोनों टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाजी है जो बड़े टोटल बनाने में सक्षम हैं। उनके टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज बहुत अच्छे टच में हैं, जिससे रन बनाने का मौका मिल सकता है।
जियो हॉटस्टार पर बांगड़ ने कहा, "दोनों टीमों में 220 से ज्यादा रन बनाने की ताकत है। उनके कॉम्बिनेशन काफी मिलते-जुलते हैं, खासकर मजबूत टॉप-ऑर्डर बैटिंग और अच्छी तेज गेंदबाजी विकल्प के साथ।"