SRK strikes iconic pose with Australian cricketer Meg Lanning at WPL opener (Image Source: IANS)
Meg Lanning: बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख का जलवा आज भी बरकरार है। 'जवान' स्टार ने हाल ही में बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया, जहां उन्हें महिला खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया।
मेगास्टार ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान मेग लैनिंग के साथ अपना आइकॉनिक पोज दिया।
इसका एक वीडियो दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का एक डायलॉग लिखा, 'कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो... तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।''