भारत अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 263 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है।
भारत द्वारा बनाए गए पहली पारी में 411 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। अवीशा समश सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सेनुजा वेकुनागोडा भी सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान विमथ दिंसारा ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा निराश किया और वह सिर्फ 8 रन ही बना सके। दिमंता महावितना अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 29 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद आउट हुए। कविजा गमागे 34 गेंदों का सामना करने के बाद महज 7 रन ही बना सके।
विरन चामुदिथा ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाए, जबकि दुलनिथ सिगेरा को 31 रनों के स्कोर पर रोहित यादव ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। जेसन फर्नांडो 13 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके। गिमहान मेंडिस अनलकी रहे और 4 रन बनाने के बाद रनआउट हुए। सेठमिका सेनेविरत्ने 25 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके।