कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव का संदेश (Image Source: IANS)
भारत को टी20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने नेशनल टीम को शुभकामनाएं देते हुए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुने जाने पर बधाई दी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। आगामी दौरे से बाहर होने के बाद सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।
35 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इस बेहद प्रतिभाशाली ग्रुप को आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं।"