सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: दीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, मानव सुथार बने उप-कप्तान (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: दीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, मानव सुथार बने उप-कप्तान)
तेज गेंदबाज दीपक चाहर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026/27 में राजस्थान की कमान संभालेंगे। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने रविवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसमें बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को उप-कप्तान बनाया गया है।
राजस्थान टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप ए में है। यह टीम अपने सभी सात लीग मैच मुंबई में खेलेगी, जिसकी शुरुआत 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबले से होगी।
भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 मैच खेलने वाले दीपक चाहर के साथ उनके चचेरे भाई और लेग-स्पिनर राहुल चाहर को भी टीम में जगह मिली है।