टी20 मुंबई लीग 2026: ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने शार्दुल ठाकुर को बनाया कप्तान (Image Source: IANS)
टी20 मुंबई लीग 2026 की शुरुआत 1 जून होने जा रही है, जिसके लिए 'ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स' ने शार्दुल ठाकुर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। नव नियुक्त हेड कोच धवल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेगी और पिछले सीजन में फाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद अब अगला कदम बढ़ाएगी।
टी20 मुंबई लीग 2026 का आयोजन 1 से 13 जून के बीच होगा। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
मुंबई क्रिकेट के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक, शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। शार्दुल भारत के लिए 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स में बतौर कप्तान शार्दुल अपना ढेर सारा अनुभव लेकर आए हैं।