टी20 मुंबई लीग: सरफराज खान ने अच्छी कप्तानी करने और खिताब जीतने का किया वादा (Image Source: IANS)
टी20 मुंबई लीग 1 जून से 13 जून तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेली जाएगी। लीग पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित हो रही है। पुरुष वर्ग में 8 टीमें हैं, जबकि महिला वर्ग में 3 टीमें हैं। सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टी20 मुंबई लीग की फ्रेंचाइजी आकाश टाइगर्स (मुंबई पश्चिमी उपनगर, एमडब्ल्यूएस) की पुरुष और महिला टीमों के कप्तान एक इवेंट में शामिल हुए।
आकाश टाइगर्स (एमडब्ल्यूएस) के कप्तान सरफराज खान ने कहा, "मुझे अच्छा लग रहा है। मैं अच्छी कप्तानी करने की कोशिश करूंगा, टीम में अच्छा माहौल बनाए रखूंगा और खिताब जीतने का प्रयास करूंगा। हमारे पास जो कुछ भी है, हम उसी के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"