ICC Cricket World Cup: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच शनिवार को मुकाबले के साथ मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे ग्रुप-ए के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
पाकिस्तान टीम की कमान सलमान आगा के हाथों में है, जबकि नीदरलैंड की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स संभाल रहे हैं।
टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक नई पिच है और यहां कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इसलिए हम देखना चाहते थे कि क्या इसमें नमी है और हम उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। मैंने पहली बार श्रीलंका में इतनी घास देखी है। हमारे पास स्पिनर और तेज गेंदबाज हैं जो यहां चल सकते हैं। इसलिए, हम तीन पेसर खिला रहे हैं और हमारे पास स्पिन डिपार्टमेंट के लिए ऑलराउंडर हैं।"