Ahmedabad: T20 World Cup Final - India vs New Zealand (Image Source: IANS)
T20 World Cup Final: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले के प्लेऑफ में बगैर कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
भारत से पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच के शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 92 रन बनाए थे। इस लिस्ट में नीदरलैंड की टीम दूसरे पायदान पर है, जिसने साल 2014 में आयरलैंड के विरुद्ध पावरप्ले के दौरान 91/1 का स्कोर बनाया था।
इंग्लैंड की टीम साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी के शुरुआती 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 89 रन बना चुकी है। वहीं, भारत ने इसी विश्व कप में नामीबिया के विरुद्ध 6 ओवरों के खेल में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए थे।