Ahmedabad: India vs Netherlands – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में फ्लॉप हुए। बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ जारी ग्रुप-ए के मैच में अभिषेक पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा 'शून्य' था।
अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हुए थे, जिसके बाद पेट में संक्रमण की वजह से नामीबिया के विरुद्ध नहीं उतर सके। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वापसी की, लेकिन चौथी गेंद पर ही कैच आउट हो गए।
इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछली 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में महज 98 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 पारियों में खाता तक नहीं खोल सके।