T20 World Cup: भारत के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में उतरते ही आदिल रशीद और जोस बटलर ने इतिहास रच दिया। दोनों ही इंग्लैंड की ओर से 7-7 बार टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच खेलने वाले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं।
मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक नॉकआउट मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर है, जिन्होंने 8 बार यह कारनामा किया। जोस बटलर और आदिल रशीद से पहले कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज ने 7-7 बार टी20 वर्ल्ड कप में नॉकआउट मैच खेले।
इस मुकाबले में उतरते ही जोस बटलर मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच खेलने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए। यह जोस बटलर का 43वां टी20 वर्ल्ड कप मैच है। उन्होंने इस मामले में बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन की बराबरी कर ली है।