Ahmedabad: India vs Netherlands – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करना जरूरी है।
सुपर-8 के पहले मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार ने सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया के रास्ते मुश्किल कर दिए हैं। इसलिए अगले स्टेज की पहली शर्त भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम बदले हुए प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।