भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिली थी और कुल 499 रन बने थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप का फाइनल में भी ऐसा ही मंजर देखने को मिल सकता है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल मुकाबले में स्कोर करीब 200 रन के आसपास रहने की संभावना है। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि हरी घास वाली पिच तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है, लेकिन सेमीफाइनल में तस्वीर अलग ही नजर आई। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आई और बल्लेबाजों ने खुलकर रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह ही ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता से लगातार दबाव बनाए रखा। बाकी गेंदबाजों को रन रोकने में काफी परेशानी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 64 रन खर्च किए, जबकि अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 35 रन दिए।