T20 World Cup: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में उतरेंगे। पेट में इन्फेक्शन के कारण युवा बल्लेबाज नामीबिया के विरुद्ध मुकाबले में नहीं खेल सका था।
अभिषेक शर्मा को सोमवार को पेट में इन्फेक्शन के कारण नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के विरुद्ध ओपनिंग की, जिसमें 8 गेंदें खेलकर 22 रन बनाए।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा, "अभिषेक आगामी मैच में खेलेंगे। दबाव हमेशा बना रहता है। भारत-पाकिस्तान के साथ, यह ज्यादातर एक मौके जैसा होता है। दबाव में रहना इंसानी आदत है। हम उनके (पाकिस्तान) साथ अक्सर नहीं खेलते हैं। इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान हमेशा दबाव रहता है।"