Chennai: ICC Men's T20 World Cup 2026 - United States vs Namibia (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया अपना अंतिम मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगा, जिससे पहले इस टीम में बदलाव हुआ है। इस मैच के लिए नामीबिया ने एलेक्स वोल्शेंक को टीम में शामिल किया है। उन्हें चोटिल बेन शिकोंगो के स्थान पर मौका दिया गया है।
बेन शिकोंगो 12 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। दाहिनी जांघ में चोट लगने के कारण उन्हें इस विश्व कप से बाहर होना पड़ा, जिसके बाद आईसीसी ने वोल्शेंक को शिकोंगो की जगह लेने की मंजूरी दी थी।
उल्लेखनीय है कि किसी खिलाड़ी की जगह लेने के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी जरूरी है।