Ahmedabad: India vs Netherlands – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारत ने नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में जीत के लिए 194 रन का टारगेट दिया है। इस पारी में शिवम दुबे ने 10 बाउंड्री के साथ तूफानी 66 रन बनाए।
बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए।
टीम इंडिया को मैच की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। अभिषेक इस विश्व कप की लगातार तीसरी पारी में 'शून्य' पर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 39 रन की साझेदारी की। ईशान इस पारी में 7 ही गेंदों का सामना कर सके, जिसमें 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाए।