Kolkata: ICC Men's T20 World Cup 2026 - England vs Italy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में श्रीलंका की भिड़ंत रविवार को इंग्लैंड के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
श्रीलंका का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में शानदार रहा। हालांकि, शुरुआती तीन मुकाबले जीतने के बाद श्रीलंका को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। बल्लेबाजी में पथुम निसांका का प्रदर्शन कमाल का रहा है।
निसांका अब तक खेले 4 मैचों में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 199 रन बना चुके हैं। निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शतकीय पारी भी खेली थी। कुशल मेंडिस का बल्ला भी इस टूर्नामेंट में अब तक खूब चला है। मेंडिस 4 मैचों में 124 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 182 रन बना चुके हैं।