Kolkata: ICC Men's T20 World Cup 2026 - England vs Italy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से हराया। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
इंग्लैंड की यह टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इसके साथ ही इंग्लैंड ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वें मुकाबले में जीत दर्ज की है।
मैच में इंग्लैंड की ओर से सात विकेट स्पिन गेंदबाजों ने चटकाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में एक नया रिकॉर्ड भी है। टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड अपने चौथे सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करने में सफल रही। इसके साथ ही टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ यह डिफेंड किया गया दूसरा सबसे छोटा टारगेट भी है।