Kolkata: ICC Men's T20 World Cup 2026 - England vs Italy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: इंग्लैंड ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इटली के खिलाफ 24 रन से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में तीसरी जीत के साथ इंग्लैंड ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है। इंग्लैंड के अलावा ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इस टीम के लिए फिलिप सॉल्ट ने जोस बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। बटलर महज 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सॉल्ट ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
यह टीम 105 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी, जहां से विल जैक्स ने सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 25 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।