Colombo: Pakistan vs Namibia – ICC Men's T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: पाकिस्तान ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 102 रन से जीत दर्ज करते हुए 'सुपर-8' में जगह बना ली है।
सुपर-8 में पाकिस्तानी टीम 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी, जिसके बाद 24 फरवरी को इंग्लैंड से उसकी भिड़ंत होगी। पाकिस्तान सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में श्रीलंकाई टीम को चुनौती देगा।
बुधवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फहरान ने 58 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सईम अयूब के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन, जबकि कप्तान सलमान आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन जोड़े।