टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भारत और न्यूजीलैंड को दी शुभकामना (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।
शाह ने एक्स पर लिखा, "यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला टी20 विश्व कप रहा है। इसके कई आकर्षक बिंदु रहे, जिसमें हमारे एसोसिएट सदस्यों के कुछ शानदार प्रदर्शन भी शामिल हैं। अब भारत और न्यूजीलैंड को फाइनल के लिए गुड लक कहने का समय है, जो भारी भीड़ के सामने खेला जाएगा और जिसे करोड़ों लोग देखेंगे।"
टी20 विश्व कप 2026 ने इतिहास रच दिया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया है, अकेले भारत में दर्शकों की संख्या 500 मिलियन को पार कर गई है, जो किसी भी टी20 विश्व कप में अब तक की सर्वाधिक है।