T20 World Cup: स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुन्से को मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। यह मैच मंगलवार को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।
आईसीसी ने एक बयान में कहा, "मुन्से को आईसीसी के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है।"
इसके अलावा, मुन्से के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है। यह उनके लिए 24 महीने के समय में पहला अपराध था। लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार, जबकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट प्वाइंट्स लग सकते हैं।