T20 World Cup 2026: अगर भारत-पाकिस्तान मैच हुआ कैंसिल, तो श्रीलंका को भारी नुकसान, पीसीबी को लिखा पत (Image Source: IANS)
Asia Cup: पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार किया है। इस हाईवोल्टेज मैच के कैंसिल होने से श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को भारी आर्थिक नुकसान होगा। बोर्ड ने इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को पत्र लिखा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से खेला जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सह-मेजबान अपने होने वाले आर्थिक नुकसान को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने यह मुद्दा उठाने जा रहा है।
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पीसीबी को कोलंबो में भारत के साथ न खेलने के पाकिस्तान के फैसले के बाद हुए बड़े नुकसान के बारे में बताते हुए कहा है कि इस मैच को लेकर सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं।