T20 World Cup 2026: बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान? (Image Source: IANS)
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच के रोमांच को महसूस करने के लिए न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस तैयार हैं। क्रिकेट फैंस के लिए बारिश विलेन बन सकती है। मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है।
आइए जानते हैं कि मैच के दौरान अगर बारिश होती है, तो फिर किस टीम को फायदा या नुकसान होगा और आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?
रविवार को कोलंबो में दिन में बारिश की संभावना लगभग 65 प्रतिशत है। शाम में बारिश का खतरा कम है, लेकिन मैच के शुरुआती घंटों में बारिश का खतरा है। उमस ज्यादा रहेगी और हल्की-मध्यम हवा चलने की उम्मीद है।