T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाया तीसरा न्यूनतम स्कोर, सेमीफाइनल की राह हुई (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम को इस मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का 2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद से चला आ रहा विजय क्रम टूट गया।
भारतीय टीम को जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 188 रन का लक्ष्य दिया था। बड़े स्कोर के दबाव में भारतीय टीम बिखर गई। टीम इंडिया महज 111 रन पर सिमट गई और 76 रन से मैच गंवा बैठी। टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी हार है।
111 का स्कोर भारतीय टीम का विश्व कप के इतिहास में तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी है।