Chennai: ICC Men's T20 World Cup 2026- India vs Zimbabwe (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं यह लगातार तीसरा मौका है जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है। रोमांचक तथ्य यह है कि पिछली दो बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करने वाली टीम इंडिया का सामना इस बार भी इंग्लैंड से ही है। इस तरह टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार भारत-इंग्लैंड आमने-सामने होंगे।
पिछले दो मौकों में एक बार इंग्लैंड और एक बार भारतीय टीम विजेता रही है। पिछले दोनों मौकों पर जिस टीम ने सेमीफाइनल जीता था, आगे चलकर वही टीम चैंपियन बनी थी।