Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Australia vs Ireland (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को चोट लग गई थी। चोट की वजह से स्टर्लिंग बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। आयरलैंड को कप्तान के घुटने में लगी चोट की गंभीरता की जानकारी के लिए स्कैन रिपोर्ट का इंतजार है।
टीम के बल्लेबाजी कोच गैरी विल्सन ने कहा कि मैच के बाद स्टर्लिंग को स्कैन के लिए भेजा गया था। यह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। हमें कन्फर्मेशन का इंतजार करना होगा।
स्टर्लिंग की जांच रिपोर्ट के बाद ही उनकी चोट की गंभीरता का अंदाजा लगेगा और इसी के साथ यह भी पता चलेगा कि वह विश्व कप का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।