T20 World Cup 2026: 'मैच बहस या आंसुओं के साथ समाप्त होते थे', भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले बोले (Image Source: IANS)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में दो भाइयों के बीच जंग भी दिखेगी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रहे मोर्ने मोर्कल जहां भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं, वहीं उनके बड़े भाई और ऑलराउंडर एल्बी मॉर्कल दक्षिण अफ्रीका की कोचिंग टीम से जुड़े हैं।
दोनों भाइयों के बीच की बातचीत का वीडियो बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो में एल्बी ने अपने बचपन के दिनों का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे याद है कि बैकयार्ड के ज्यादातर मैच बहस या आंसुओं के साथ समाप्त होते थे। बैकयार्ड गेम में आप कभी आउट नहीं होते। एक गेंदबाज के तौर पर बल्लेबाज हमेशा आउट होता है। इसलिए हमारी हमेशा बहस होती थी। मुझे याद है कि वह बहुत रोता था क्योंकि वह सबसे छोटा था। बड़े भाई बस उसे बताते थे कि क्या करना है।"