Ahmedabad: New Zealand Team Practices Ahead of T20 World Cup Final (Image Source: IANS)
New Zealand Team Practices Ahead: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। अपना पहला टी20 विश्व कप जीतने का सपना देख रही न्यूजीलैंड का अहमदाबाद में बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड रहा है।
न्यूजीलैंड ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को अपनी पहली टी20 जीत का इंतजार है।
न्यूजीलैंड का टी20 विश्व कप 2026 में सफर शानदार रहा है। टीम 5 जीत और 2 हार के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने फिन एलन के रिकॉर्ड शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।