ICC Men's T20 World Cup 2026 -India vs West Indies (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं लगातार तीसरी बार टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है। पिछले दोनों मौकों पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ही सेमीफाइनल खेली है। इस तरह भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा सेमीफाइनल होना है।
पिछले दो बार के मैच परिणामों पर नजर डालें तो भारत या इंग्लैंड जिस भी टीम ने सेमीफाइनल जीता है, आगे चलकर वही टीम चैंपियन बनी है।