Pallekele: ICC Men's T20 World Cup 2026 - Australia vs Oman (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 104 रन पर सिमट गई।
मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को हराने का दावा करने वाली ओमान की टीम टॉस गंवाकर जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाजों के पांव कांपते नजर आए। शून्य के स्कोर पर पहला विकेट खोने वाली ओमान ने लगातार विकेट खोए और पूरी टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई।
ओमान के लिए वसीम अली शीर्ष स्कोरर रहे। वसीम ने 33 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान जतिंदर सिंह ने 17, हम्माद मिर्जा ने 16 और करण सोनावाले ने 12 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दो अंक में प्रवेश नहीं कर पाया।