Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Pakistan vs United States of America (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: पाकिस्तान ने मंगलवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मैच को 32 रन से जीता। लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान (+0.932 नेट रन रेट) ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है।
टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इस टीम को सईम अयूब और साहिबजादा फरहान की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की।
सईम 17 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सलमान आगा सिर्फ एक रन ही टीम के खाते में जोड़ सके।