Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Pakistan vs United States of America (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को इंग्लैंड की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ की जगह पर शाहीन अफरीदी को मौका दिया है। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। फहीम यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है।
दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि टीम के अंतिम एकादश में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ ही मैदान पर उतरी है।