Kolkata: ICC Men's T20 World Cup 2026 - England vs Italy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: इंग्लैंड ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जीत के लिए 147 रन का टारगेट रखा है। ग्रुप-2 का यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। बटलर ने फिल साल्ट के साथ पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में सिर्फ 16 रन की साझेदारी की।
बटलर 14 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद साल्ट ने जैकब बेथेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 रन जोड़े। बैथेल सिर्फ 3 ही रन टीम के खाते में जुटा सके।