टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए खेले 9 मैच, आदिल को यूएसए टीम में खेलने की मंजूरी मिली (Image Source: IANS)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने यूएसए टीम में जसदीप सिंह की जगह एहसान आदिल को मंजूरी दे दी। जसदीप सिंह को 5 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ऐसे में यूएसए ने आदिल को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।
किसी खिलाड़ी को टीम में आधिकारिक तौर पर शामिल करने से पहले, खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी (ईटीसी) की मंजूरी जरूरी होती है।
आईसीसी ने बयान में कहा, "आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने यूएसए टीम में जसदीप सिंह की जगह एहसान आदिल को मंजूरी दे दी है।"