T20 World Cup: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर-8 का मुकाबला बारिश के चलते फिलहाल रुका हुआ है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन इसके बाद बारिश की वजह से खेल समय पर शुरू नहीं हो सका है।
लगातार बारिश की वजह से फिलहाल मैदान पूरी तरह कवर्स से ढका हुआ है। तय समय के अनुसार मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी अब तक कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी है। ऐसे में ओवरों में कटौती संभव है। 5 ओवरों के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम रात 10 बजकर 16 मिनट है।
न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है। सैंटनर अपनी बीमारी से ठीक हो गए हैं और न्यूजीलैंड को फिर से लीड करने के लिए वापस आ गए हैं, जबकि फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए घर वापस लौट गए थे, जिसके बाद उन्होंने टीम में वापसी की है।