Kolkata: ICC T20 World Cup 2026: Italy vs Scotland (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एसोसिएट देश के रूप में स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि यूएसए को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम कर ली है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में सोमवार को खेले जा रहे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 207 रन बनाए।
टी20 विश्व कप में किसी भी एसोसिएट देश का एक पारी में बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है।