T20 World Cup 2026: स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, श्रीलंका के खिलाफ मिल सकता है मौका (Image Source: IANS)
T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप बी का एक बेहद अहम मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम 7 बजे से खेला जाना है। इस बेहद अहम मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में आधिकारिक रूप से पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को शामिल कर लिया है।
स्मिथ को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह शामिल किया गया है। स्मिथ को कप्तान मिचेल मार्श के कवर के तौर पर भेजा गया था, जिन्हें नेट्स में इंजरी हो गई थी। मार्श इंजरी की वजह से शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए।
स्मिथ ने रविवार को कैंडी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ ट्रेनिंग की थी, और अब वह प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध हैं।