T20 WC: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कमेंट्री टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें दुनिया के जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर शामिल होंगे। कमेंट्री पैनल में एरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रेथवेट भी शामिल हैं।
आईसीसी ने यह भी बताया है कि दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा खिलाड़ी और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले कप्तान टेंबा बावुमा भी कमेंट्री करते सुनाई देंगे। वहीं 2014 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य एंजेलो मैथ्यूज भी कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे और इन सभी मुकाबलों में यही कमेंटेटर नजर आएंगे।
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है। टीम इंडिया का लक्ष्य तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ-साथ खिताब को बरकरार रखना है। अगर भारत ऐसा करता है, तो वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी।