Chennai: ICC Men's T20 World Cup 2026- India vs Zimbabwe (Image Source: IANS)
T20 World Cup: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट की वजह से एयर ट्रैवल में रुकावट आई है। इससे जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को भारत से घर वापसी में देरी का सामना करना पड़ रहा है, जिनका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया है।
सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं गंवाया। इस टीम ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हालांकि, जिम्बाब्वे को सुपर 8 स्टेज में ग्रुप 1 के तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे ने अपने कैंपेन का अंत गर्व से किया है।
विश्व कप अभियान के अंत के बाद इस टीम को दुबई के रास्ते ट्रैवल करना था, लेकिन वहां का एयरपोर्ट बंद होने की वजह से उसे घर लौटने के लिए दूसरे इंतजाम का इंतजार करना पड़ रहा है।