Navi Mumbai: ICC Men’s T20 World Cup Warm-Up Match (Image Source: IANS)
T20 World Cup Warm: भारत ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में बुधवार को खेले गए वार्म-अप मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 30 रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 240 रन बनाए। ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की।
ईशान 20 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जिसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। अभिषेक ने 18 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए। वह रिटायर्ड आउट होकर वापस लौटे, जिसके बाद तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली।