New York : ICC Men's T20 World Cup Cricket Match Between Pakistan And Canada (Image Source: IANS)
T20 World Cup Cricket Match: टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही श्रीलंका विश्व कप से बाहर हो गई। श्रीलंका की हार के साथ ही पाकिस्तान भी विश्व कप से बाहर होने के और नजदीक पहुंच गया है।
पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम टी20 विश्व कप 2026 की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तान के विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन और टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के खतरे की चिंता और निराशा को अकरम छुपा नहीं पा रहे हैं।
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपने सुपर-8 के मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस समय कमेंट्री बॉक्स में मौजूद अकरम के चेहरे पर निराशा स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी। अकरम के चेहरे की हताशा ने पूरी तरह पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति को बयां कर दिया।