Colombo: ICC Men's T20 World Cup 2026 - India vs Pakistan (Second Innings) (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की टीमों का फैसला हो चुका है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई है।
सभी 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप 2 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान हैं।
सुपर-8 के मैच 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने हैं। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सुपर-8 में जगह बनाने वाली सभी टीमों का अगला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना है।