T20 World Cup: इंग्लैंड ने इटली को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में जीत के लिए 203 रन का टारगेट दिया है। इंग्लैंड की कोशिश इस मैच को जीतकर सुपर-8 में पहुंचने की होगी। इस टीम से पहले ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज की टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
सोमवार को ईडन गार्डन्स में जारी ग्रुप-सी के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जोस बटलर ने फिल सॉल्ट के साथ 2.1 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की। बटलर महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सॉल्ट ने जैकब बैथेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन टीम के खाते में जोड़े।
सॉल्ट 15 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि बैथेल ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। यह टीम 105 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी, जहां से विल जैक्स ने सैम करन के साथ 25 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 159 के स्कोर तक पहुंचा दिया।