आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम को एक जीत तक नसीब नहीं हो सकी। पांचवें टी20 में इंग्लैंड ने 56 रनों से जीत दर्ज करने के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया। आइए आपको वो पांच कारण बताते हैं, जिनकी वजह से भारतीय टीम को सीरीज गंवानी पड़ी।
टॉप ऑर्डर की नाकामी: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा। अभिषेक शर्मा ने शुरुआत दो टी20 में रन बनाए, लेकिन अगले तीन मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा। संजू सैमसन रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए, तो वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में मिले 3 मौकों को भुनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे। टॉप ऑर्डर की नाकामी का असर मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर साफतौर पर नजर आया।
खोखला नजर आया मिडिल ऑर्डर: टीम इंडिया का मध्यक्रम इस टी20 सीरीज में पूरी तरह से खोखला नजर आया। ईशान किशन सीरीज के आखिरी टी20 मैच को छोड़कर बाकी 4 मुकाबलों में रनों के लिए जूझते दिखाई दिए। यही हाल तिलक वर्मा का रहा। खुद कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपने नाम के अनुरूप निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।