श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए रवाना (Image Source: IANS)
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई। टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है।
टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे।
भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेगी। पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा।