T20 World Cup: टीम इंडिया ने वर्ष 2026 के आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप चरण में लगातार तीनों मैच जीतकर भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। खास बात यह है कि ग्रुप ए का एक मैच अभी बाकी है, फिर भी टीम अगले दौर में पहुंच चुकी है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
अब तक अपराजित रही भारतीय टीम बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। टीम की कोशिश होगी कि वह लगातार चौथी जीत दर्ज करे और सुपर 8 में पूरे आत्मविश्वास और लय के साथ प्रवेश करे।
सैकिया ने कहा कि टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया सही रास्ते पर है और उम्मीद है कि यह लय आखिर तक बनी रहेगी। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है...उम्मीद है कि मोमेंटम आखिर तक बना रहेगा।”