श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा मंगलवार तक: बीसीसीआई सचिव सैकिया (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा कि अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली सीनियर पुरुष चयन समिति श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार तक टीम इंडिया स्क्वॉड की घोषणा कर देगी।
आईएएनएस से बातचीत के दौरान देवजीत सैकिया ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार तक कर दी जाएगी।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के तहत श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।