तेलंगाना टी20 लीग (टीजी20) का आयोजन 21 जून से हो रहा है। फाइनल मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा। लीग में 8 टीमें खेल रही हैं। टीम रंगा रेड्डी राइजर्स (आरआरआर) का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। आरआरआर के सलामी बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने लीग को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की एक शानदार पहल बताया है।
एरॉन जॉर्ज ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "यह हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की एक बेहतरीन पहल है। इससे युवा प्रतिभाओं को और उन लोगों को भी बहुत मौका मिल रहा है जो अपने करियर में बहुत आगे नहीं बढ़ पाए हैं और अभी भी जगह बनाने के लिए लड़ रहे हैं। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें अलग-अलग टैलेंट वाले क्रिकेटरों का एक अलग ग्रुप है, और कम उम्र में इस तरह का प्लेटफॉर्म मिलना बहुत अच्छा है।"